Mau News: भारत माता मंदिर के पास बैकरोलिंग तेज, बढ़ा खतरा
मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से सरयू नदी के जलस्तर में गुरुवार को भी वृद्धि दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 10 सेमी की जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 96 सेमी नीचे प्रवाहित हो रही है। जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों में बाढ़ का भय साफ झलकने लगा है। वहीं जलस्तर में उतार और चढ़ाव के चलते कई स्थानों पर नदी रुक-रुककर कटान कर रही है। उधर, भारत माता मंदिर के पास बैकरोलिंग तेज होने से शवदाह स्थल पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे बोल्डर खिसकने का खतरा बढ़ गया है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो बुधवार को नदी का जलस्तर 68.84 मीटर पर था। जो गुरुवार को बढ़कर 68.94 मीटर पर पहुच गया। जबकि गौरीशंकरघाट पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर आंका गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.