Mau News: भातकोल में लगा मेला, उमड़ी भीड़
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। विकासखंड क्षेत्र के भातकोल बाजार में रावण वध के बाद मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। विभिन्न प्रकार की दुकानें सजने से मेला परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले के दौरान राम और लक्ष्मण का रूप धारण किए बालक एक वाहन पर बैठे नजर आए। उनका मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले के सफल आयोजन में मेला अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के साथ संतोष उपाध्याय, मुकेश पांडेय, मनोज पांडेय, पप्पू मिश्रा, आशुतोष शर्मा (समाजसेवी), बबलू मिश्रा, शंभूनाथ पांडेय, मनोज प्रजापति, सुभाष सैनी समेत दर्जनों लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.