मऊ, सितम्बर 23 -- Mau News: मधुबन ,हिन्दुस्तान संवाद। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालय फतहपुर मंडाव पर बुधवार को विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट दी। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर निवास करने वाले व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल पर...