Mau News: भाजपा मंडल प्रथम की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर
मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा मंडल प्रथम की मासिक बैठक बुधवार को दरगाह हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सरल ऐप' के माध्यम से प्रशिक्षण एवं परीक्षा में भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balramp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.