Mau News: भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कांग्रेसजनों ने की मांग
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को धरना दिया। धरने के दौरान विगत 13 अक्तूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय पर काँग्रेस नेता का पुतला फूँकने वाले भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुतला फूँके जाने के समय पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उनके द्वारा न तो प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अभद्र टिप्पणी के खिलाफ का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.