Mau News: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र की मालव ग्रामसभा में बुधवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर रखा खाने-पीने का सामान और गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि घर के परिजन बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान बचाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार मालव ग्राम सभा निवासी मुसाफिर राजभर का कच्चा मकान बुधवार शाम करीब सात बजे लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच अचानक धराशायी हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बरसात के चलते गिरा गरीब का आशियाना गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त परिवार का कोई सदस्य वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.