मऊ, अक्टूबर 24 -- दोहरीघाट में भरत मिलाप समारोह Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। नगर में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित भरत मिलाप श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम और भरत के भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से नगर गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नाथनगर: भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का सजीव मंचन किया। लीला के माध्यम से भाईचारे, त्याग, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया गया। भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान भरत ने राजसुख का त्याग कर उनकी चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित किया था। चौदह वर्षों तक बड़...