मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सावन के महीने में भक्त देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन हैं। शनिवार 16वें दिन घरों से लेकर मंदिरों तक भोलेनाथ की उपासना हुई। सुबह-सवेरे प्राचीन सहित सिद्ध मंदिरों में आस्थावानों की कतार लगी रही। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर शिवजी का जलाभिषेक, अभिषेक, रुद्राभिषेक, श्रृंगार हुआ। फिर शंख ध्वनि, ढोल-ताशे, तालियों की गड़गड़ाहट की बीच मंगल आरती हुई। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सावन माह में शिव भक्ति की बयार बह रहीं है। शनिवार को रजेतेश्वर महादेव मंदिर में ओम नमः शिवाय के जाप के बीच पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। यहां दिन भर धार्मिक अनुष्ठान हुए। यह भी पढ़ें- Mau News: शिवालयों में जलाभिषेक , घरों में भजन-कीर्तन कर भोले को मनाया गौरीशंकर मंदिर पर भी पार्थिक शिवलिंग का निर्माण हुआ। मधुबन स्थित ...