मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय परम्परा में सृष्टि के दिव्य शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला के अधिष्ठाता देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव के अवसर पर रविवार को श्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर जनकल्याण सेवा समिति डुमरी मर्यादपुर के तत्वावधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डुमरी मर्यादपुर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शोभायात्रा और झांकी के साथ हुई।

कार्यक्रम का महत्व भैरोपुर मोड़ पर आयोजित सभा में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। शोभायात्रा डुमरी मर्यादपुर मंदिर से चलकर नगर पंचायत मधुबन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां समाज के लोगों ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। पूरे रास्ते गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते चल र...