मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार की देर शाम प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना-2026 के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को योजना के प्रावधानों, पात्रता और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर बृजेश कुमार दीपांकर, अवनीश कुमार चौधरी और मनोज कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत पात्र व्यापारियों को बकाया कर पर देय ब्याज में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट का लाभ मिल सकता है। उन्होंने व्यापारियों से योजना की शर्तों को समझकर इसका लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: ब्याज माफी योजना के तहत मूल बकाया जमा करने पर ब्याज एवं अर्थदंड में मिले...