Mau News: बोरी से बदबू निकलने पर मचा हड़कंप, जांच में मिला मुर्गी का पंख
मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र एक्सप्रेसवे भाटी कला मोड़ के पास मंगलवार को सड़क किनारे खेत में पड़ी एक संदिग्ध बोरी से तेज दुर्गंध निकलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। बोरी को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खुलवाया तो उसमें से मुर्गी का पंख निकला। यह देख लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे धान के खेत में काफी देर से एक बोरी पड़ी थी। आस-पास से गुजर रहे लोगों को जब उसमें से तेज बदबू महसूस हुई तो उन्होंने बोरी को संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। थोड़ी ही देर में मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। बोरी को लेकर लोगों में कौतूहल बना रहा।
पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.