मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से रविवार को थाने की पुलिस द्वारा ग्रामसभा दरगाह एवं आदमपुर बेटी-बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस टीम अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों में पहुंची। आयोजन में विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं, गाँव की बहुएं और बेटियाँ शामिल हुईं। इस दौरान इन्हें इनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ बहु बेटियों को सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- संग्रामपुर में आयोजित हुआ बहू-बेटी सम्मेलन महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से आत्मनिर...