Mau News: बीमारी की रोकथाम के लिए 38 नन्हे-मुन्ने बच्चों को लगा टीका
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत शनिवार को अलग-अलग मोहल्ले में विभिन्न जानलेवा बीमारी के रोकथाम के लिए बच्चों का टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। यह टीका 0 से 5 वर्ष तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों को टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी एवं अन्य जानलेवा बीमारी के लिए लगया जा रहा है। नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट एएनएम द्वारा लगभग 38 नन्हे-मुन्ने बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा.फैयाज अहमद ने विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच की और स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। बताया कि इस टीका के लग जाने से बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और बच्चा स्वस्थ रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.