Mau News: बीज भंडार पर कृषि विभाग का छापा
मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: पहसा,हिन्दुस्तान संवाद। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने शनिवार शाम पहसा बाजार स्थित सतगुरु बीज भंडार पर छापा मारा। विक्रय के लिए रखे गए कीटनाशक दवाओं, खरपतवारनाशी रसायनों की जांच किया एवं कुछ संदेहास्पद पैकेटों के सैंपल भी लिए। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से यूरिया अन्य खादों के स्टॉक के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। कृषि अधिकारी के इस छापे के बाद बाजार में स्थित अन्य बीज भंडार के दुकानदारों में हलचल मच गई। और दुकानों के सटर (दरवाजे)धड़ाधड़ बंद होने लगे।क्षेत्र में तमाम नकली खाद, कीटनाशक दवाओं एवं खरपतवारनाशी दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से बाजारों में हो रही है। जिससे किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी के इस छापे के बाद फर्जी खाद व कीटनाशक दवा विक्रेताओं पर कितनी लगाम लग पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.