Mau News: बीच रास्ते में रखा ट्रांसफार्मर बना खतरा, हटाने की मांग
मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कुर्थीजाफरपुर, नगर पंचायत वार्ड संख्या-5 स्थित नई बस्ती में बीच रास्ते पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। गुरुवार को इस समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि अविलम्ब कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रास्ते के बीचों-बीच रखा ट्रांसफार्मर आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। अब तक इसकी चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई बार राहगीर भी बाल-बाल बच चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना हो या किसी मृतक को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना हो, तब भी इस रास्ते से गुजरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.