मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नं.11 ककराडीह में विगत दो साल से बिजली पोल गाड़ने और 16 घरों की विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर विद्युत पोल नहीं गाड़ा गया और 16 घरों की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे नगर पंचायत कार्यालय और विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दो साल से वे बिजली के स्थाई पोल की मांग कर रहे हैं। वार्ड में अब तक बिजली विभाग ने आरसीसी या लोहे का पोल नहीं लगाया है। हम उपभोक्ता बांस-बल्ली के सहारे तार खींचकर 16 घरों में बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। यह भी विगत दिनों आई तेज...