Mau News: बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुबन-घोसी मार्ग पर िस्थत सिपाह इब्राहिमाबाद गांव के पास रविवार की देर शाम बिजली के पोल में टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गम्भीर रुप से घायल युवक को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
घटना का विवरण पांती गांव निवासी 19 वर्षीय सुमित राजभर पुत्र विष्णु राजभर अपने रिश्तेदारी पुराबंधू मल्ल में रहता था। रविवार शाम वह बाइक से मधुबन-घोसी मार्ग से गुजर रहा था। सिपाह इब्राहिमाबाद के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.