Mau News: बिजली के पोल में करंट उतरने से गोवंशीय पशु की मौत
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मदापुर समसपुर-बैसवाड़ा जाने वाली सड़क पर बुधवार की सुबह बिजली के पोल में करंट उतरने से उसके संपर्क में आए एक गो वंशीय पशु की मौत हो गई। हादसे के दौरान आस-पास से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत फैल गई। नगर क्षेत्र के मदापुर समसपुर निवासी मरगूब अंसारी ने बताया कि बिजली के पोल में काफी देर से करंट उतर रहा है। ऐसे में पोल के संपर्क में आने से किसी राहगीर या वाहन सवार के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गो वंशीय पशु की मौत के बाद भी पोल में करंट प्रवाहित होने की बात सामने आने से लोगों में आक्रोश है। इसकी सूचना नगर पंचायत घोसी को दी गई जिसके बाद बिजली कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने के साथ ही मरम्मत करके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.