मऊ, अक्टूबर 22 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर शाम तमसा पुल की ओर जाने वाले अंधा मोड़ पर बिजली के खंभे से बाइक टकराने से सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुर्थीजाफरपुर निवासी किशोर विशाल गौड़, प्रदीप गुप्ता और कसाई टोला निवासी मोहम्मद अरशद, बुधवार की शाम करीब सात बजे एक ही बाइक पर सवार होकर चटिया बसारथपुर से घूमने के लिए तमसा पुल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पुल की तरफ जाने वाले मोड़ पर पहुंची, अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा प्रदीप गुप्ता आगे की ओर गिर पड़ा। उनके सिर और पैरों में चोटें आईं। वहीं, पीछे बैठे दोनों क...