Mau News: बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही सांसत
मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले एक पखवाड़े से चिरैयाकोट बिजली उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले कस्बों और गांवों में बिजली की भीषण कटौती से उपभोक्ताओं को सांसत झेलनी पड़ रही है। दिन हो या रात, बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं है। हाल यह है कि मात्र 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चिरैयाकोट उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले फीडर अल्देमऊ, सचुई, भेडि़याधर, चिरैयाकोट नगर सहित अन्य फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल हो चली है। उपभोक्ता इरशाद अंसारी ने बताया कि बिल भुगतान के बावजूद भी बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। व्यवसायी राजकुमार मौर्य का कहना है कि शाम की बिजली कटौती से दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है। प्रतीदिन शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.