Mau News: बाढ़ की मार : मोहल्लों में घुसा पानी, स्कूल बंद, बिजली गुल
मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की उफनती लहरों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते जलस्तर के कारण मोहल्लों में पानी घुस गया है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल पानी में डूबने लगी है। पशुओं के लिए चारे का संकट सामने खड़ा है। खेतों और जलभराव वाले इलाकों में जहरीले जीव-जंतुओं का डर है। हालांकि अभी बाढ़ का पानी गांवों की आबादी में नहीं घुसा है। लेकिन दोहरीघाट कस्बे के निचले हिस्सों में और गांवों के सिवान में पानी पहुंच गया है। जिससे संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए है। वहीं दुबारी क्षेत्र में कई स्थानों पर स्कूल बंद करने के साथ ही बिजली काट दी गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कई गांवों की बिजली भी काट दी गई है। इससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों की नजर लगातार नदी और पानी के बढ़ते फैलाव पर टिकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.