मऊ, अगस्त 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के शिविर कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तरफ से व्यापारियों ने बैठक में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को व्यापार पत्रिका भेंट किया। अशोक सिंह ने बाल निकेतन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में विलंब से आने वाली कठिनाइयों पर चिंता व्यक्त किया। कहा कि इस पुल के निर्माण से व्यापारियों के कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। पिछले एक वर्ष से सिंधी कालोनी से लेकर सदर बाजार चौक और घास बाजार तक का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: आरओबी निर्माण पर बीच का रास्ता तलाश रहा प्रशासन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ.राम गोपाल गुप्त ने कहा कि ओवरब्रिज के सभी पिलर तैयार हो चुके हैं...