मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रेलवे ओवरब्रिज के किनारे स्थित सर्विस लेन की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्विस लेन को व्यवस्थित एवं आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा उत्पन्न होने वाली समस्याओं का तत्काल स...