Mau News: बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल
मऊ, अक्टूबर 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर जिले के किसानों पर भी भारी पड़ने लगा है। दो दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। वहीं, जिन किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में सुखाने के लिए छोड़ा था, उनकी फसल भी बारिश के पानी में डूब गई है। इससे धान की गुणवत्ता खराब होने के साथ उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, आलू, चना और मटर की बुवाई की तैयारी भी प्रभावित हो गई है। जिले में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। सुबह बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप निकलने से किसानों को लगा कि बारिश का खतरा टल गया है लेकिन देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.