Mau News: बारिश के बीच बिजली पोल में करंट उतरने से तीन मवेशियों की मौत, बड़ा हादसा टला, लोगों में आक्रोश
मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह बारिश के बीच बिजली के पोल में करंट उतरने से तीन पालतू मवेशियों की मौत हो गई। पालतू मवेशियों की मौत से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद एक घंटे बाद शट डाउन लेकर बिजली काटी गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते भी टल गया। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की जांच करते हुए लापरवाह बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। नगर क्षेत्र के घनी आबादी वाले मुंशीपुरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे बारिश के बीच बिजली के पोल में अचानक करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.