Mau News: बायोमेडिकल कचरे एवं उसके निस्तारण का प्रतिदिन विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, आर्द्रभूमि समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से जनपद के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे का प्रतिदिन का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे की मात्रा, उसके संग्रहण एवं निस्तारण की प्रक्रिया तथा संबंधित अस्पतालों और अधिकृत कचरा निस्तारण एजेंसियों के बीच किए गए अनुबंधों की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अस्पताल निर्धारित मानकों के अनुसार बायोमेडिकल कचरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.