मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी के खैरा में बीते सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान कुछ पात्र लोगों को राहत सामग्री नहीं मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मधुबन तहसील पर मंगलवार को जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी शिकायतों को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग किया। दुबारी क्षेत्र के धूप पुरवा के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि राहत सामग्री बांटने में पात्र गरीब, विधवा और दिव्यांग परिवारों को छोड़ दिया गया, जबकि कुछ अन्य लोगों को राहत सामग्री दी गई। यह भी पढ़ें- आरा के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित, भोजपुर में तीन दिन...