Mau News: बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आठ धराए, 25 हजार नकदी बरामद
मऊ, नवम्बर 10 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के कस्बा खास में रविवार को दीपावली के अवसर पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जुए की फड़ से 104 ताश के पत्ते और 24 हजार 810 रुपए नगदी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सबको जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपना नाम क्रमश: अजय कुमार निवासी रसूलपुर, ओमप्रकाश सोनकर निवासी मानिकपुर असना, मनोज सोनकर निवासी रसूलपुर, विवेकानन्द राजभर निवासी सराय ककूलत, संजय बांसफोर, राजन चैहान, गावस्कर चैहान व राजकुमार विश्वकर्मा सभी निवासी विक्कमपुर थाना कोतवाली घोसी बताया। यह भी पढ़ें- Orai News: दीवाली पर पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, 15 जुआरी पकड़े कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.