Mau News: बाजारों में रौनक, साड़ी और गहनों की बढ़ी मांग
मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। करवाचौथ पर्व नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखने वाली महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुट गई हैं। कोई पसंदीदा साड़ी और गहने खरीद रही है तो कोई सोलह शृंगार का सामान जुटाने में व्यस्त है। सर्राफा बाजार से लेकर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, करवाचौथ पर खास अंदाज में सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में मेकअप और मेहंदी की एडवांस बुकिंग भी करा रही हैं। शहर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, सदर बाजार और सिंधी कॉलोनी सहित जिले के दोहरीघाट, मधुबन, अमिला, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और कोपागंज के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। सर्राफा दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के साथ पसंद के डिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.