मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र भतड़ी चक भतड़ी ग्रामसभा में रविवार की सुबह घर में बिजली का करंट लगने से एक युवक गम्भीर रुप से झुलसकर अचेत हो गया। घर में रखे लोहे के बक्से में उतरे करंट की चपेट में आने से हुई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार भतड़ी चक भतड़ी निवासी 41 वर्षीय सकठु चौहान पुत्र स्व.जयराम चौहान घर में रखे एक लोहे के बक्से में रखे आधार कार्ड को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बक्से से सटकर गई बिजली के तार के चलते इसमें पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आन...