Mau News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल
मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: चिरैयाकोट। पश्चिम बंगाल प्रांत के कोलकाता निवासी उज्ज्वल शेख पुत्र फुलचंद शेख चिरैयाकोट बाजार में रहकर फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह बाजार से आवश्यक सामान खरीदकर साइकिल से अपने क्वार्टर पर जा रहा था। रास्ते में भिखमपुर मोड़ के पास राज्य मार्ग के किनारे खड़ा होकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उज्ज्वल शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी समय वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने घायल युवक को उठाकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.