मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के नकटा चौराहा स्थित घोसी मझवारा मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड गये। हादसे में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार का एयरबैग खुल जाने से अन्य सवारों को मामूली चोटे आई। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी कार चालक मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे कार में लोगों को बैठाकर घोसी की ओर जा रहा था। कार स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत घोसी मझवारा मार्ग पर नकटा चौराहा के पास पहुंची ही थी की लखनऊ से वापस लौट रही तेज रफ्तार बस ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते कार घिसटकर दूर चली गई व उसका अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस का ...