मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के नकटा चौराहा स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार बस ने एक एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एसयूवी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एसयूवी का एयरबैग खुल जाने से अन्य सवारों को मामूली चोटे आई। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी एसयूवी चालक मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे एसयूवी में लोगों को बैठाकर घोसी की ओर जा रहा था। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत घोसी-मझवारा मार्ग पर नकटा चौराहा के पास पहुंची ही थी कि लखनऊ से वापस लौट रही तेज रफ्तार बस ने एसयूवी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Mau News: बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, एक गंभीर टक्कर लगते एसयूवी घिसटकर दू...