Mau News: बलिया के रामानंद ने आजमगढ़ के शहाबुद्दीन को दी पटकनी
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुसुम्हा स्थित बजरंग व्यायामशाला में जनपद स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल से पहले हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए बाबा सैयद की मजार पर दोनों समुदायों के लोगों ने संयुक्त रूप से चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद अखाड़े में पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। वर्ष 1973 से लगातार आयोजित हो रहे दंगल का दंगल का उद्घाटन सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल, पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय और बसपा के प्रभारी प्रत्याशी भारत भैया ने संयुक्त रूप से किया। वहीं विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 30 जोड़ी पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। गाजीपुर और गोरखपुर के पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला खासा रोमांचक रहा। डेरवा (गोरखपुर) के जितेंद्र पहलवान और गाजीपुर के अमरनाथ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.