Mau News: बर्न वार्ड के नाम पर सिर्फ बोर्ड, अंदर न गद्दा न चादर!
मऊ, नवम्बर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला चिकित्सालय में बर्न मरीजों के बेहतर उपचार के लिए 12 बेड आरक्षित करने का स्वास्थ्य विभाग का दावा अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के सामने खोखला नजर आ रहा है। पुरुष और महिला बर्न वार्ड के बाहर बोर्ड लगाकर वार्ड संचालन की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन अंदर मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक मुकम्मल नहीं हैं। किसी बेड पर चादर नहीं है तो कई बेड पर गद्दे तक नहीं लगाए गए हैं। वार्ड में साफ-सफाई का भी अभाव है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या केवल बोर्ड लगा देने से बर्न वार्ड तैयार हो जाता है? जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पुरुष और महिला यूनिट के छह-छह बेड बर्न मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: जिला चिकित्सालय में वैकल्पिक बर्न यूनिट का संचालन प्रारंभ जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन और पैरामेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.