मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के दुबारी मोड़ पर स्थित कैम्प कार्यालय में रविवार को श्री श्री सिंहवाहिनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति की ओर से इस बार पंडाल को बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार कराने का निर्णय लिया गया। पिछले वर्ष ज्योतिर्लिंग केदारनाथ की थीम पर बनाए गए पंडाल को श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था। समिति के अध्यक्ष डा.यूसी गुप्त ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा को आकर्षक और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शिमुलडागा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न बद्रीनाथ धाम की थीम पर बनने वाला पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे...