मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा, नपा अध्यक्ष अरशद जमाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश को सौंपा। पत्रक के माध्यम से बढुआ गोदाम से बलिया मोड़ तक सड़क किनारे पटरी निर्माण कराए जाने की मांग किया। साथ ही 30 दिन का अल्टीमेटम भी दिया। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि बढ़ुवा गोदाम से बलिया मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर पटरी नहीं होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं, जाम तथा आवागमन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। वहीं डुमरांव मोड़ का खुला नाला बरसात के समय जलभराव का कारण बनता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Mau News: नाली और पेयजल समस्या को लेक...