मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्देमऊ में बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने गोलबंद होकर एक किशोर के 40 वर्षीय पिता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे पीड़ित का सिर फट गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। जबकि घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजकर आवश्यक कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्देमऊ निवासी अशोक बासफोर पुत्र राधे ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप है कि गत दिवस शाम छोटे-छोटे बच्चों में अज्ञात कारण से विवाद हो गया था। जिसकी खुन्नस लेकर रात में विपक्षी सूरज, अभिनंदन निवासी अल्देमऊ और सुनील, चांदनी निवासी मठिया थाना रतनपुरा ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे से पीटा। जिससे पीड़ित का सिर फटने के साथ ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...