Mau News: बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें अधिकारी : सीडीओ
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सैम और मैम बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जनपद स्तर से भरे जाने वाले पदों को शासन के निर्देशों के अनुरूप शीघ्र भरने तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सैम (गंभीर तीव्र कुपोषित) एवं मैम (मध्यम तीव्र कुपोषित) बच्चों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष निगरानी रखी जाए। यह भी पढ़ें- Mau News: सैम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.