Mau News: फाइलेरिया रोग के उपचार और रोकथाम दी जानकारी
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीके राय की अध्यक्षता में जेएसवाई सभागार में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डा.मंजीत सिंह चौधरी जोनल अधिकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन और पाथ संस्था से अरूण कुमार ने जिला स्तरीय मेडिकल ऑफिसर और स्वास्थ्य कार्यकताओं को फाइलेरिया रोग जागरूकता, रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम के प्रति जानकारी प्रदान की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग से हम फाइलेरिया बीमारी पर नियंत्रण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह मच्छरों के काटने से होने वाला एक लाइलाज रोग है, जो समय पर सावधानी नहीं बरतने पर व्यक्ति को दिव्यांग बना सकता है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरएन सिंह ने बताया कि हाइड्रोसील बीमारी भी फाइलेरिया ही होती है। इसका इलाज सिर्फ ऑपरेशन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.