Mau News: फाइनेंस कर्मचारी के ऊपर हमला करने वाला गिरफ्तार
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, (सचिन मिश्र)। संवाददाता। महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े और वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण बीते बुधवार की शाम महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में लोन रिकवरी का काम करने वाले विनोद तिवारी ट्रैक्टर का बकाया किस्त की वसूली के लिए आरोपी आशीष यादव से मिलने मुसरदह मोड़ भीटी स्थित सरकारी ट्यूबवेल पहुंचे थे। और आरोपी आशीष यादव ने विनोद तिवारी को ट्यूबवेल के अंदर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विनोद तिवारी के हाथ, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.