Mau News: फसल अवशेष जलाने पर लगेगा पांच से 30 हजार जुर्माना
मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर से फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि फसल अवशेष जलाने पर पांच से 30 हजार जुर्माना लगाने का प्रावधान है। फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक तथा फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं उपयोगी प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर किसानों एवं आमजनमानस को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.