Mau News: फर्जी यूटीआर के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाला शातिर चढ़ा हत्थे
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बलिया जिले के गड़वार से फर्जी यूटीआर के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लाखों रुपये कीमत की 16 विभिन्न इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त से शहर कोतवाली पुलिस पूछताछ में जुटी है। मामले का पर्दाफाश क्षेत्राधिकारी नगर नीतेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि क्यूआर कोड को मोबाइल का नेट बंद करके स्कैन करके फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव प्निवासी हरिहर पुर चिलकहर मुडेरा थाना रसड़ा जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.