Mau News: फर्जी दस्तावेज से दूसरा पासपोर्ट बनवाने पर युवक पर केस
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव निवासी युवक द्वारा अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि व पते का कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर दो पासपोर्ट जारी कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के निर्देश के बाद आरोपी युवक पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मोहम्मद अज्जम अस्करी पुत्र जाएर हसन द्वारा 24 नवंबर 2010 को पहला पासपोर्ट जारी कराया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.