Mau News: फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने एवं मारपीट का आरोप
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: पहसा। मुहम्मदाबाद गोहना थाने के भातकोल गांव निवासिनी सबीना पत्नी इरशाद अहमद खान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि विगत 11 सितंबर की शाम लगभग सात बजे गांव के ही रविंद्र व धर्मेंद्र, आशुतोष शर्मा, राजीव शर्मा व बिट्टू शर्मा उसके घर के सामने नशे की हालत में आकर उसे धमकाने लगे कि उसके पति से उसकी जमीन फर्जी तरीके से लिखवा ली गई है। यह सुनकर उसने उन लोगों से ऐसा न करने की अपील किया तो उन सभी ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। बचाव के लिए जब वह अपने घर के अंदर छिपी तो आरोपितों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.