Mau News: फतेहपुर मंडाव सीएचसी में फार्मासिस्ट के दोनों पद खाली
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों बदहाली का शिकार हैं। यहां स्वीकृत दो फार्मासिस्ट के पद हैं, लेकिन पिछले 22 दिनों से दोनों पद खाली पड़े हैं। स्थानांतरण के बाद अब तक नई तैनाती नहीं होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार तो मरीज बिना दवा लिए ही वापस लौट जा रहें हैं। ऐसे में मरीजों में रोष व्याप्त है।
फार्मासिस्ट की कमी सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि 20 दिन पहले यहां तैनात दोनों फार्मासिस्ट को शासन से दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। विभाग से लगातार पत्राचार किया जा रहा है और रिक्त पदों पर जल्द तैनाती की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.