Mau News: फतेहपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का आरोप
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रानीपुर की ग्राम पंचायत फतेहपुर में मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी रानीपुर को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 17 अगस्त तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई, तो 18 अगस्त से विकासखंड रानीपुर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। शिकायती पत्र के अनुसार, आरोप है कि कागजों में कूटरचना कर बिना कार्य कराए मजदूरों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई और भुगतान कराया गया। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा 14 जुलाई 2026 को लिखित शिकायत तथा आईजीआरएस पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की गई थी। शिकायत पर प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.