मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के परसोंपुर गांव के मुबारकपुर एक विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीय संगीता नित्य की भांति सोमवार की देर शाम को कमरे में सोने चली गई थी, मंगलवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने सिटकिनी तोड़कर देखा तो विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पूरे मामले में पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...