Mau News: प्रावि तालरतोय में बाउंड्रीवाल और रास्ते की दरकार
मऊ, अगस्त 7 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के ग्राम तालरतोय में स्थित प्राथमिक विद्यालय आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहां पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को रोजाना पगडंडियों के सहारे स्कूल पहुंचना पड़ता है। बरसात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: स्कूल में भरा एक फीट पानी, मुश्किल में शिक्षक और बच्चेस्कूल की गंभीर स्थिति गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल तक कोई पक्का रास्ता नहीं है। चारों तरफ खेत हैं। बरसात के दिनों में खेतों में पानी भर जाने से कीचड़ और दलदल हो जाता है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार अभिभावकों को बच्चों को गोद में लेकर या कपड़े ऊंचे कर पानी पार कराकर लाना पड़ता है। अभिभावकों ने बताया कि अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.