मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रवेंद्र कुमार द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा खंड विकास अधिकारियों को पंचायतों की मतदाता सूची में परिवर्तन, संशोधन एवं विलोपन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्राप्त आवेदनों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। बताया कि किसी भी ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक मतदाता सूची में किसी प्रकार का सुधार, निष्कासन अथवा परिवर्तन नहीं किया जाएगा। ऐसे आवेदनों के आधार पर संबंधित नामों की सूची तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), मऊ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा ...